ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार

तेनुघाट में 43 छात्राओं को साइकिल व 200 विद्यार्थियों को बैग वितरित

Views: 35
0 0
Read Time:1 Minute, 46 Second

तेनुघाट:राजकीयकृत मध्य विद्यालय, तेनुघाट में झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत 43 छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। इसके साथ ही लगभग 200 विद्यार्थियों के बीच बैग भी बांटे गए।

कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया नीलम श्रीवास्तव एवं पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुखिया ने छात्राओं को साइकिल सौंपते हुए कहा कि यह योजना विद्यार्थियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।

तेनुघाट में 43 छात्राओं को साइकिल व 200 विद्यार्थियों को बैग वितरित

साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। छात्राओं ने सरकार और विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक कुमार, शिक्षक कृष्ण कुमार, शिक्षिकाएं तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button