झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
हिन्द मजदूर किसान यूनियन के जोनल सचिव बने निज़ामुद्दीन


संवाददाता,
लातेहार:- राष्ट्रीय मोर्चा से संबद्ध यूनियन हिंद मजदूर किसान यूनियन की बैठक आम्रपाली के सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में बालूमाथ निवासी निज़ामुद्दीन को मेसर्स सी.सी.एल. के थ्री एरिया अर्थात् आम्रपाली-चंद्रगुप्त, मगध-संघमित्रा,राजहरा क्षेत्र का सर्वसम्मति से जोनल सचिव चुना गया है।
निज़ामुद्दीन को जोनल सचिव चुने जाने पर जेनरल सेक्रेटरी इन्द्रदेव महतो ने उन्हें हिन्द मजदूर किसान यूनियन के नियमों का पालन करते हुए मजदूर हित एवं उद्योग हित में झारखण्ड प्रदेश के अंतर्गत औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत संगठित असंगठित मजदूरों की समस्याओं को औद्योगिक प्रबंधन तथा प्रदेश के प्रशासनिक पदाधिकारियों से मिल- बैठकर समाधान करने और संगठन को मजबूत बनाने का निर्देश दिया है।
![]()




