Views: 300
0 0
झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन नावा बाजार प्रखंड में की गई

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन नावा बाजार प्रखंड में की गई

नावा बाजार (पलामू):-नावा बाजार प्रखंड कार्यालय समक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव के नेतृत्व में झारखंड सरकार द्वारा भय, भ्रष्टाचार, बलात्कार, बेरोजगारी ,कालाबाजारी एवं शोषण के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर नावा बाजार बिडिओ विजय प्रकाश मरांडी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने कहा कि राज्य की…

झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन नावा बाजार प्रखंड में की गई
Read Time:3 Minute, 20 Second
झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन नावा बाजार प्रखंड में की गई
झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन नावा बाजार प्रखंड में की गई

नावा बाजार (पलामू):-नावा बाजार प्रखंड कार्यालय समक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव के नेतृत्व में झारखंड सरकार द्वारा भय, भ्रष्टाचार, बलात्कार, बेरोजगारी ,कालाबाजारी एवं शोषण के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर नावा बाजार बिडिओ विजय प्रकाश मरांडी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने कहा कि राज्य की सरकार झारखंड को बेचने का कार्य की है खनिज, संपदा, जल, जंगल ,जमीन में तानाशाही के साथ राज्य में भय,भुख, भ्रष्टाचारी, बलात्कारी ,बेरोजगारी, कालाबाजारी , घूसखोरी चरण सीमा पर है ।यहां के बेटी बहन असुरक्षित के साथ युवाओं में बेरोजगारी का आलम व्याप्त है।वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष सह इटको पंचायत के पूर्व मुखिया दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के हित में संचालित योजनाओं को हेमंत सरकार ने बंद कर गरीब को प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित किया साथ ही बालू के अभाव में आवास निर्माण में बाधा के साथ झारखंड सरकार में खुलेआम घूसखोरी भ्रष्टाचारी उत्पन्न है ।विकास कार्य की गति के अनुकूल झारखंड विनाश के कटघरे में सरकार खड़ा कर दी है। सरकार घोषणा पत्र में युवाओं के रोजगार नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता का ऐलान किया था जो सरकार तक सिमट गई ।कृषि सिंचाई, बिजली ,भय,भुख, बलात्कारी ,उग्रवाद की समस्या पूर्ण जीवित कर राज्य की जनता पर बोझ खड़ा की है ।केंद्र की सरकार गरीबों को प्रत्येक महीना राशन देने के बजाय कालाबाजारी कराकर तीन-चार माह से लाभुकों को राशन बंद कराई है। साथ ही महिला समूह के जनवितरण प्रणाली को बदनाम करने का सरकार तुली है। धरना कार्यक्रम के दौरान झारखंड सरकार होश में आओ, तानाशाही नहीं चलेगी आदि नारों के साथ प्रखंड गुंजमान रहा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि रामरेखा चंद्रवंशी ,पूर्व प्रमुख रविंद्र पासवान ,जगदीश सिंह, निर्मल यादव, गिरिजा शंकर राम ,गौरीशंकर सिंह ,मुमताज खलीफा, मंदिश राम, उदय यादव, संजय यादव, अरुण गुप्ता, अखिलेश यादव ,परशुराम मेहता ,सूरजदेव यादव ,ददन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports