झारखंडट्रेडिंगरांचीस्थानीय समाचार
कांग्रेस को बड़ा झटका सांसद गीता कोड़ा एवं मधु कोड़ा ने थामा बीजेपी का दामन.

राँची से अजीत कुमार की रिपोर्ट,

राँची:- लोकसभा चुनाव से पहले झारखण्ड की इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका मिला है। चाईबासा की सांसद व प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व सीएम मधुकोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा और मधु कोड़ा ने भाजपा का दामन थाम लिया हैं। उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी ने प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाया है। गीता कोड़ा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि कांग्रेस पार्टी इस समय सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी नहीं रहा है।उनके पास कोई विजन नहीं है।
![]()




