स्थानीय समाचारझारखंडरांची
कुड़मी समाज को एसटी में शामिल कराने की मांग को लेकर कुड़मी समाज की हुंकार महारैली


मोरहाबादी मैदान में कुड़मी समाज को एसटी में शामिल कराने की मांग को लेकर कुड़मी समाज ने हुंकार महारैली का आयोजन किया. जिसमें राज्यभर के कुड़मी समाज के लोग ढोल नगाड़ा के साथ शामिल हुए.इस दौरान शीतल ओहदार ने कहा कि कुड़मी को एसटी में सूचीबद्ध कराना होगा और कुरमाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करना होगा. कुड़मी समाज लंबे समय से एसटी अनुसूची में सूचीबद्ध करने की मांग कर रहे हैं. कुड़मी समाज को आदिवासी समाज जैसा ही हक अधिकार देना होगा.इससे आगे शीतल ओहदार ने कहा कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेंगे. केंद्र सरकार और झारखंड सरकार कु़ड़मी समाज को लेकर विचार करे नहीं तो झारखंड सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेकेंगे.
![]()




