ग्राम पंचायत कूपा के सभागार कक्ष में लगाया गया वृद्धा पेंशन कैंप।


धनंजय कुमार की रिपोर्ट,
सरकार के प्रधान सचिव महिला बाल विकास सामाजिक सुरक्षा विभाग सरकार रांची का पत्रांक 405 दिनांक 12.2.2024 व उपायुक्त गढ़वा का पत्रक 74/सा. सु. दिनांक 12 . 2 . 2024 के आलोक में खरौंधी प्रखंड के सभी पंचायत में दिनांक 20.02. 2024 से 22 जून 2024 तक पेंशन शिविर का आयोजन किया जाना है| जिसके आलोक में ग्राम पंचायत कूपा के पंचायत भवन सभागार में कपिल देव सिंह पंचायत सचिव एवं चंद्रशेखर दुबे ग्राम रोजगार सेवक ने शिविर लगाकर एसटी एससी महिला एवं पुरुष को 50 वर्ष की आयु तक तथा ओबीसी महिला को 50 वर्ष पूर्ण होने के बाद वृद्धा पेंशन हेतु आवेदन लिया गया|
जबकि पिछड़ी एवं सामान्य वर्ग के पुरुष को 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद आवेदन लिया गया, तथा तत्काल आवेदन को ऑनलाइन भी किया गया।
झारखंड के नए मंत्रिमंडल के विस्तार होने से एसटी एससी एवं महिलाओं को 50 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पेंशन स्वीकृत होने से लोगों में खुशी देखी गई| आज के वृद्धा पेंशन शिविर कार्यक्रम में मुखिया प्रमोद राम, अनुज कुमार चौधरी, वार्ड सदस्य बबीता देवी, चंपा देवी, बसंत प्रसाद यादव एवं बहुत सारे गण्यमान लोग एवं वृद्ध लोग शामिल थे।
![]()




