स्थानीय समाचारझारखंडपाकुड़

दमनकारी नीति के विरोध में झामुमो का जन आंदोलन प्रारम्भ

दमनकारी नीति के विरोध में झामुमो का जन आंदोलन प्रारम्भ

बरहरवा/साहेबगंज:- प्रखंड के अंतर्गत मयूरकोला पंचायत व कोटालपोखर पंचायत मे अब्दुल गफूर के नेतृत्व मे न्याय यात्रा मार्च निकाला गया।न्याय यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के सांसद प्रतिनिधि अब्दुल कादिर एवं अब्दुल गफूर ने पदयात्रा के दौरान कहा कि भाजपा संविधान को दरकिनार कर तानाशाही रवैया अपना रही है। जल्द ही उसका जवाब आने वाले समय में झारखंड की जनता देगी। षड्यंत्र के तहत हेमंत सोरेन को भाजपा ने जाली दस्तावेज बनाकर जेल में डालने का काम किया गया है। वही प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर ने कहा कि हेमंत सरकार को भाजपा के सामने सर झुकाने से मना करने के कारण उन्हें जेल में डालकर प्रताड़ित किया जा रहा है।झारखंड के लोग इससे आक्रोशित है।गफूर ने कहा कि जब तक हमारे नेता बाहर नहीं आते हैं तब तक कार्यकर्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा।कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का विरोध जमकर नारेबाजी के साथ किया।कार्यकर्ताओं का कहना था की केंद्र सरकार ने साजिश कर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कार्रवाई की है।जबकि भाजपा में शामिल होने वाले भ्रष्टाचार्यो के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं किया जाता है।कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन को तत्काल रिहा करने की मांग की।इस मौके पर प्रदीप,विनोद भगत एवं अन्य झामुमो कार्यकर्ता शामिल थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button