बीआरसी भवन में की गयी दिव्यांग शिविर आयोजन, जांचोपरांत की गई उपकरण का वितरण।


ब्यूरो रिपोर्ट, गढ़वा/सुजित कुमार मेहता,
बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी(प्रखंड संसाधन केंद्र) में बुधवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बीपीएम सुदीप श्रीवास्तव द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसमें समावेशी शिक्षा के तहत् दिव्यांग बच्चों को प्रखंड स्तरीय जांच सह उपकरण वितरण किया गया। जिसमें प्रखंड स्तरीय सभी कोटी के विद्यालयों तथा विद्यालय के पोषक क्षेत्र के 3 से 18 वर्ष के बच्चे सम्मलित हुए। जहां बाहर से आए जांच टीम के विशेषज्ञ द्वारा दिव्यांग बच्चों का जांच कर सहायक उपकरण मुफ्त प्रदान किया गया। जिसमें सभी प्रकार के दिव्यांग बच्चों को शामिल किया गया। जहां मौके पर बीआरपी अनिल विश्वकर्मा, बीआरपी उपेंद्र कुशवाहा, एमडीएम ऑपरेटर अनीश कुमार, शिक्षक रविंद्र सिंह,शिक्षक उपेंद्र गुप्ता, शिक्षक रविंद्र कुमार, शिक्षक प्रवीण पाण्डेय सहित प्रखंड के सभी विधालय से बच्चे उपस्थित थे।
![]()




