स्थानीय समाचार
राँची :धान खरीद की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू


वित्तीय वर्ष 2024-25 में किसानों से छह लाख मिट्रिक टन धान की होगी खरीदारी
झारखंड सरकार इस बार (वित्तीय वर्ष 2024-25) किसानों से छह लाख मिट्रिक टन धान की खरीदारी करेगी. धान खरीद की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू हो जायेगी. इससे पहले कैबिनेट धान की खरीदारी के लिए 60 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे चुकी है.
इस बार खाद्य सुरक्षा योजना के लिए 2.3 लाख मिट्रिक टन और सेंट्रल पुल के लिए 3.7 लाख मिट्रिक टन धान की खरीद की जायेगी.किसानों को धान बेचने के दौरान प्रति क्विंटल 2400 से 2420 रुपये दिये जायेंगे.
सामान्य धान के लिए प्रति क्विंटल 2400 रुपये और ग्रेड ए धान के लिए 2420 रुपये मिलेंगे. इसमें प्रति क्विंटल 100 रुपए बोनस को भी जोड़ा गया है.
बताते चलें कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 25,357 किसानों से 1.70 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदारी हुई थी.
![]()




