स्थानीय समाचारईडीझारखंड

हेमंत सोरेन ने 8.46 एकड़ जमीन को नहीं माना अपनी संपत्ति, वॉटसएप चैट की कॉपी पर साइन करने से किया इंकार

हेमंत सोरेन ने 8.46 एकड़ जमीन को नहीं माना अपनी संपत्ति, वॉटसएप चैट की कॉपी पर साइन करने से किया इंकार


रांची :- बड़गाई अंचल में सेना की 8.46 एकड़ जमीन की खरीद मामले में ईडी रिमांड पर चल रहे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अचल संपत्ति को स्वीकार करने से मना कर दिया है। इसके साथ ही विनोद सिंह के साथ हुए वॉट्सअप चैट पर साइन करने से भी इंकार कर दिया है।इस बात की जानकारी प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट को दी। ईडी ने कोर्ट को रिमांड पिटीशन में बताया कि जिस जमीन पर बैंक्वेट हॉल बनाया जाना था, उसकी पहचान कराने के लिए 10 फरवरी को आर्किटेक्ट बिनोद सिंह, बड़गाई अंचल के पूर्व राजस्व उप निरीक्षक भानू प्रताप प्रसाद और अमीन के साथ इलाके का सर्वे कराया गया। वहां 8.46 एकड़ जमीन को छोड़कर कोई भी बड़ा प्लॉट नहीं मिला। ईडी ने कहा कि हेमंत सोरेन को आर्किटेक्टर बिनोद सिंह के साथ हुए वॉट्सअप चैट को दिखाया गया।

चैट में अचल संपत्ति से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान था। हेमंत ने इसे अपनी संपत्ति मानने से इंकार कर दिया, साथ ही वॉट्सअप चैट की कॉपी पर साइन करने से मना कर दिया। ईडी ने कोर्ट में बताया कि 8.46 एकड़ जमीन पर बैंक्वेट हॉल बनना था और बिनोद सिंह नक्शा जब्त किया गया है। नक्शे को ग्रिड्स कंसल्टेंट ने 12 अप्रैल 2018 को ही बनाया था। ग्रिड्स कंसल्टेंट आर्किटेक्ट बिनोद सिंह का फर्म है जिसका कार्यालय रोस्पा टॉवर में है। बिनोद सिंह ने नक्शे पर क्लाइंट नाम लिख रखा था”XXX” लिखा था। ताकि किसी को जानकारी नहीं मिल सके कि प्रस्तावित नक्शा किसका है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button