झारखंडपलामूस्थानीय समाचार

डीसी के निर्देश पर डीएमओ का मनातू में चलंत चिमनी ईट भट्टों पर बड़ी कार्रवाई

डीसी के निर्देश पर डीएमओ का मनातू में चलंत चिमनी ईट भट्टों पर बड़ी कार्रवाई
  • चार अवैध ईट भट्टे ध्वस्त,सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज,9 लाख कच्चा ईटा,4 लाख 50 हज़ार पक्का ईटा व 255 टन कोयला जब्त

PALAMU:-उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी शशि रंजन द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा मनातू के करमाही घंघरी व हरकटुवा में अवैध रूप से संचालित चार चलंत चिमनी ईट भट्टों पर कार्रवाई की गयी.सभी अवैध ईट भट्टों को ध्वस्त करते हुए 9 लाख कच्चा ईटा,4 लाख 50 हज़ार पक्का ईटा, समेत 255 टन कोयला जप्त किया गया.

संचालनकर्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज,अवैध रूप से खनिज भी हुए जप्त.

डीसी के निर्देश पर डीएमओ का मनातू में चलंत चिमनी ईट भट्टों पर बड़ी कार्रवाई

डीएमओ ने मनातू थाने में करमाही मौजा के ग्राम डुमरिया निवासी राज ब्रिक्स के संचालक समीम मियां के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए इनके यहां से 3 लाख कच्चा ईट,पक्का ईट-2 लाख एवं एक सौ टन कोयला जब्त किया गया है.इसी तरह करमाही मौजा के ग्राम मसुरिया के सिना यादव के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज करते हुए कच्चा ईट-50 हजार,पक्का ईट-1 लाख व 25 टन कोयला जप्त किया गया है.वहीं जेएमडी ब्रिक्स संचालक घंघरी निवासी राजेश यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए कच्चा ईट-1 लाख 50 हजार,पक्का ईट-1 लाख 50 हजार,एक सौ टन कोयला जप्त किया गया है.इसी क्रम में साहू ब्रिक्स के संचालक पुराना ग्राम निवासी मनोरंजन कुमार पर भी एफआईआर दर्ज की गयी है.यहां से 4 लाख कच्चा इट व 30 टन कोयले को की जप्त किया गया है.इस तरह कुल 4 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया वहीं कुल 9 लाख कच्चा,4 लाख 50 हजार पक्का ईट समेत 255 टन कोयला को जप्त किया गया.

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button