झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

उपायुक्त लातेहार के अध्यक्षता में टाना भगत विकास प्राधिकार की जिला स्तरीय कार्यकारी एजेंसी की बैठक हुई

Views: 949
0 0
Read Time:3 Minute, 14 Second
उपायुक्त लातेहार के अध्यक्षता में टाना भगत विकास प्राधिकार की जिला स्तरीय कार्यकारी एजेंसी की बैठक हुई

लातेहार:-उपायुक्त लातेहार हिमांशु मोहन के अध्यक्षता में टाना भगत विकास प्राधिकार की जिला स्तरीय कार्यकारी एजेंसी की बैठक हुई l उपायुक्त ने टाना भगत समुदाय के विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा किया l अपर समाहर्ता अलोक शिकारी कच्छप ने बैठक में बताया कि लातेहार जिला में कुल 868 टाना भगत परिवार हैं तथा उनकी कुल आबादी 5068 है l इस वित्तीय वर्ष में कुल 497 टाना भगत परिवारों को नि:शुल्क लगान रशीद निर्गत किया गया है l 50 उत्तराधिकार नामांतरण किया गया है l 25 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 927 महिला एवं पुरुष को वस्त्र वितरित किया गया है l प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक अतिरिक्त कमरा की योजना के तहत 2018-19 से अब तक कुल 220 लाभुकों को योजना का लाभ प्रदान किया गया है l जिसमें से 124 योजना पूर्ण हो चुके है तथा 96 निर्माणाधीन है l उपायुक्त लातेहार ने शेष निर्माणाधीन योजनाओं को अविलम्ब पूर्ण कराने का निर्देश दिया l गव्य विकास विभाग के द्वारा 153 लाभुकों को गाय शेड योजना, 132 लाभुकों को 4 गाय की योजना एवं 21 लाभुकों को 2 गाय की योजना से आच्छादित किया गया है l
कृषि विभाग के द्वारा टाना भगत परिवारों को डीजल पंप सेट, विद्युत मोटर, बीज वितरण योजना इत्यादि का लाभ प्रदान किया गया है l
2018-19 से लेकर अब तक कुल 45 टाना भगत छात्रों की रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में शिक्षा हेतु फीस का भुगतान किया गया l डीएमएफटी की राशि से कुल 10 टाना भगत समूहों को ट्रैक्टर एवं कृषि उपकरण प्रदान किया गया है l
टाना भगत सामुदाय के प्रतिनिधियों ने बैठक में सिंचाई कूप, अबुआ आवास एवं डीप बोरिंग योजना का लाभ प्रदान करने की माँग किया l उपायुक्त लातेहार ने अपर समाहर्ता को उनके आवेदन पर आवश्यक कारवाई करने का निर्देश दिया l
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी रौशन कुमार, अपर समाहर्ता अलोक शिकारी कच्छप, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, बहादुर टाना भगत सदस्य राज्य स्तरीय समिति, राजेंद्र टाना भगत एवं अन्य उपस्थित थे l

Loading

उपायुक्त लातेहार के अध्यक्षता में टाना भगत विकास प्राधिकार की जिला स्तरीय कार्यकारी एजेंसी की बैठक हुई

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button