गढ़वाझारखंडस्थानीय समाचार

अयोध्या में राम लला का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिशुनपुरा थाना परिसर में हुई शांती समिति का बैठक

Views: 385
0 0
Read Time:2 Minute, 50 Second
अयोध्या में राम लला का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिशुनपुरा थाना परिसर में हुई शांती समिति का बैठक

बिशुनपुरा/सुजित कुमार मेहता,

बिशुनपुरा(गढ़वा):- 19 जनवरी दिन शुक्रवार को बिशुनपुरा थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा व बिशुनपुरा थाना पीएसआई विक्रम सिंह के संयुक्त अध्यक्षता में अयोध्या श्री राम लला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर की गई शांती समिति का बैठक। जहां बैठक में उपस्थित बिशुनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा ने बताया कि दिनांक 22 जनवरी राम लला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जगह जगह पर भजन कीर्तन, जुलूस,भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें किसी प्रकार का ऐसा गाना नहीं बनाएंगे जिससे किसी दुसरे धर्म को ठेस पहुंचे। वहीं उपस्थित बिशुनपुरा थाना पीएसआई विक्रम सिंह ने बताया की राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन हम सभी इस दिन को शांति पूर्ण सम्पन्न करेंगे। वहीं उपस्थित प्रखंड विश्व हिंदू परिषद् अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में राम लला का प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को है इसे दिन को सभी लोग शांति से मनायँगे यह दिन हमारे लिए गौरव का दिन है इस दिन सभी घर में पांच पांच दीपक जलाये । वहीं शांती समिति के बैठक में बिशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख दीपा कुशवाहा, प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा, पीएसआई विक्रम सिंह, एएसआई एके उपाध्याय, बिशुनपुरा बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप देव, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, विश्व हिंदु परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, शिवकुमार ठाकुर, भरदूल चंद्रवंशी, पतिहारी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना अंसारी, सरांग पंचायत मुखिया प्रतिनिधि पंकज सिंह, पिपरी कला पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि बलराम पासवान, भोला शर्मा, छुनू ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

अयोध्या में राम लला का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिशुनपुरा थाना परिसर में हुई शांती समिति का बैठक

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button