झारखंडस्थानीय समाचार
प्रशिक्षण में रोजगार से जोड़ने की दी गई जानकारी


बरहरवा:- पतनाप्रखंड के धरमपुर पंचायत भवन में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
जिसमें आजीविका महिला संकुल संगठन के सदस्यों व युवतियों शामिल हुए। इस क्रम में प्रशिक्षक उज्जवल कुमार ने बताया कि व्यवासायिक कौशल क्षमता बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाने को लेकर जानकारी दी गई।
साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्हें मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र देने व वेतन आधारित रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी जागरूक भी किया गया।
उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवतियों व महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर स्वलंबी बनाना है व रोजगार से जोड़ने की जानकारी भी दी गई।
मौके पर जेएसएलपीएस के बीपीएम राहुल कुमार, परवेज आलम, मदन कुमार व अन्य थे।
![]()




