स्थानीय समाचारट्रेडिंगबिहार

स्पोर्ट्स कोटा से चंदन कुमार प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बनाएं जाने पर मुंगेर में हुए सम्मानित


———————————–
मुंगेर जिला खेल पदाधिकारी चंदन कुमार के हाथों सम्मानित हुए

स्पोर्ट्स कोटा से चंदन कुमार प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बनाएं जाने पर मुंगेर में हुए सम्मानित

स्पोर्ट्स में बेहतरीन कैरियर बना सकते हैं , सभी खिलाड़ी- हरिमोहन सिंह

बिहार:- मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत् बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली 2023 के आधार पर जमुआ संग्रामपुर मुंगेर निवासी अन्तर्राष्ट्रीय लॉउन बॉल खिलाड़ी चंदन कुमार को पंचायती राज विभाग , बिहार सरकार पटना के अन्तर्गत प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बनाएं जाने पर इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में मुंगेर जिला खो-खो संघ सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अंतरास्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में वरीय उपसमाहर्ता सह मुंगेर जिला खेल पदाधिकारी चंदन कुमार ने माला पहनाकर दर्जनों राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला सामान्य व दिव्यांग खिलाड़ियों की उपस्थिति में शुभकामनाएं दी ।

स्पोर्ट्स कोटा से चंदन कुमार प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बनाएं जाने पर मुंगेर में हुए सम्मानित

उन्होंने कहा कि ये जिला के लिए गौरव की बात है।सबों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही मौके पर उपस्थित सभी स्पोर्ट्स खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए स्पोर्ट्स खिलाड़ियों को सरकार द्वारा दी जा रही सभी स्कीम की जानकारी दी। मौके पर खो-खो खिलाड़ी राजनंदनी , निशा , आकांक्षा, मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसियेशन सह संकल्प साधना के सेक्रेट्री मिक्कू कुमार झा , सीनियर नेशनल एथलेटिक्स दिव्यांग खिलाड़ी संजय कुमार , रोहित कुमार, मुंगेर सदर पीडब्ल्यूडी संघ के मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार , दिव्यांग कोच जितेंद्र कुमार तांती , मनोहर कुमार , पंकज कुमार , एम आर सीनियर दिव्यांग महिला खिलाड़ी पूजा कुमारी , फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार मुंगेर चैप्टर एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के नीतीश कुमार , मुंगेर जिला खो- खो संघ के महिला खिलाड़ी छोटी कुमारी, लक्ष्मी, कृष्टल, मुंगेर जिला लंगोरी संघ से आरती कुमारी , अर्चना कुमारी , मुंगेर जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन अनिशा कुमारी , सुलेखा कुमारी आदि उपस्थित होकर उनको शुभकामनाएं दी।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button