झारखंडपाकुड़स्थानीय समाचार

डीसी ने शासन के विकेन्द्रीयकरण में मुखिया के अहम रोल पर फोकस करते हुए कार्यों को पारदर्शी तरीके से निपटाने का पढ़ाया पाठ : शिकायतों के त्वरित निदान का दिया निर्देश

डीसी ने शासन के विकेन्द्रीयकरण में मुखिया के अहम रोल पर फोकस करते हुए कार्यों को पारदर्शी तरीके से निपटाने का पढ़ाया पाठ : शिकायतों के त्वरित निदान का दिया निर्देश

उपायुक्त ने पंचायत एवं प्रखंडों में शिकायत सेल का गठन करने का निर्देश दिया।


निर्मल कुमार साह की रिपोर्ट

पाकुड़:-शनिवार को रविन्द्र भवन टाउन हॉल में उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने सभी पंचायतों के मुखिया, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ पंचायत स्तर पर चल रही विभिन्न प्रकार के योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित किया।
कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन के उपरांत श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने पंचायतों में चल रहे विभिन्न योजनाओं में प्राप्त शिकायतों पर चर्चा किया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के अभिभावक के रूप में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्राप्त शिकायतों को दूर किया जाता रहा है, जिससे जनता का विश्वास जिला प्रशासन पर बढ़ा है। जिला प्रशासन सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारियों का समूह है जिसे जनता के लिए कार्य करना है। ग्रामीणों को शिकायत का मौका न दें मुखिया एवं कर्मी। नियमों एवं अन्य जानकारी को सही तरीके से ग्रामीणों के बीच रखें। योजना में गड़बड़ी पाये जाने पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर के द्वारा भी कार्यशाला के उद्देश्य एवं शिकायतों पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार प्रखंड विकास पदाधिकारी आमड़ापाड़ा देवेश द्विवेदी ने मनरेगा की बारीकियों से अवगत कराया तथा लिट्टीपाड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी ने अबुआ आवास पर विस्तृत जानकारी दिया.इसी क्रम में पाकुड़िया के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री साइमन मरांडी के द्वारा 15 वें वित्त योजना के बारे में बताया तथा ग्राम सभा के आयोजन पर प्रकाश डाला एवं नियमों को बताया। जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी के द्वारा पंचायत राज के कर्तव्य को बताया गया। जिला कार्यक्रम समन्वयक, पीरामल फाउंडेशन सुदीप्तो हाजरा ने जीपीडीपी के बारे में विस्तृत जानकारी दी।वहीं परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान के द्वारा सभी मुखिया को बिरसा सिचाई कुप सम्बर्धन योजना में गुणवत्ता पर ध्यान देने एवं मजदूरो के खाता को ABPS में शत प्रतिशत कन्वर्ट करने का निर्देश दिया गया।अंततः महेशपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सिद्धार्थ यादव ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यशाला का समापन की घोषणा किया।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button