झारखंडपाकुड़स्थानीय समाचार

सड़क दुघर्टना:ट्रक ने युवक को मारी टक्कर,हुआ गंभीर रूप से घायल

सड़क दुघर्टना:ट्रक ने युवक को मारी टक्कर,हुआ गंभीर रूप से घायल

बरहरवा/साहेबगंज

बरहरवा प्रखंड के मयूरकोला पंचायत के श्यामनगर मुख्य मार्ग पर गुची मुर्मू के पुत्र राम मुर्मू को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि 40 वर्षीय राम मुर्मू बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक राम मुर्मू हिरणपुर प्रखंड के मांझलाडीह पंचायत के शहरपुर गाँव का रहने वाला बताया जाता है, जो अपना ठेला लेकर धान कुटवाने हेतु चावल मिल जा रहा था।तेज रफ्तार से आई ट्रक(एन एल 01 ए डी 3614)ने ठेला में जोरदार टक्कर मार दी। युवक की स्थिति काफी गंभीर बताई जाती है और साथ ही उस युवक का ठेला पूरी तरह से टूट चुका है। ठेले में 8-10 बोरा धान था,जो टक्कर लगने के बाद पूरे सड़कों में अत्र तत्र बिखर गया। टक्कर लगने के बाद युवक छटपटाता रहा, और उसके बाद उसकी स्थिति बहुत ही नाजुक बताई जाने लगी। ग्रामीणों द्वारा ट्रक को बंधक बना लिया गया और साथ ही नजदीकी थाना में घटना की सूचना दी गई।जब तक पुलिस मौके पर पहुंच पाती तब तक ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को सोना जोड़ी सरकारी अस्पताल ले जाया गया।राम मुर्मू मेहनत मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का पेट पालता था।राम मुर्मू के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। बीते एक दिन पहले ही ट्रक चालकों के द्वारा हिट एंड रन कानून को गलत बताया गया था और इस कानून का जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया गया।कानून वापस लेते ही ट्रक चालक के द्वारा युवक को रोधते हुए आगे बढ़ गया। खबर लिखे जाने तक चिकित्सा का मंतव्य नहीं लिया जा सका।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button