झारखंडसिमरियास्थानीय समाचार

भैया बहनों का सर्वांगीण विकास हमारा लक्ष्य:संजीव कुमार झा

भैया बहनों का सर्वांगीण विकास हमारा लक्ष्य:संजीव कुमार झा

प्रदीप पाठक की रिपोर्ट,

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मालवीय मार्ग, हजारीबाग में मासान्त बैठक सह वन भोज का आयोजन हुआ l इस बैठक में पठन _ पाठन एवं भैया बहनों के ज्ञान कौशल के विकास निमित्त विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा वार्षिक परीक्षा के दृष्टिकोण से अध्ययन अध्यापन को सुदृढ़ बनाने निमित्त विभिन्न उपायों पर चर्चा की गईl तत्पश्चात विद्यालय परिवार ने वनभोज कार्यक्रम का लुत्फ उठायाl

भैया बहनों का सर्वांगीण विकास हमारा लक्ष्य:संजीव कुमार झा

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने आचार्य बंधु/ भगिनी को अंग्रेजी नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं भविष्य की मंगल कामना करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार का एकमात्र लक्ष्य भैया/ बहनों का सर्वांगीण विकास करना है और इस निमित्त हर प्रयास विद्यालय के द्वारा किया जा रहा है और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया जाएगा l इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य बंधु/ भगिनी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थेl कल्याण मंत्र के पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ l

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button