स्थानीय समाचारक्राइमझारखंड

 रांची:रिम्स कर्मी को मारी गोली:हुआ घायल

 रांची:रिम्स कर्मी को मारी गोली:हुआ घायल

रांची:- बरियातू थाने से एक किलोमीटर की दूरी पर डाक्टर कालोनी स्थित चांडिल मैदान के पास दो अपराधियों ने रिम्स कर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया। गुरुवार की देर रात घटना को अंजाम दिया गया। गोलीबारी में घायल कर्मी का नाम राजेश मल्लिक है और वह रिम्स में हेडमेट के तौर पर कार्यरत है। गोली कंधे पर लगी है और वह अभी खतरे से बाहर है।बताया जाता है कि राजेश मल्लिक अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी कर रांची के ओरमांझी से बरियातू स्थित घर लौट रहा था। डाक्टर्स कालोनी को पार कर चांडिल मैदान के पास पहुंचने पर घात लगाए दो अपराधियों ने पीछे से उस पर गोली चला दी। घायल राजेश को रिम्स ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को शुक्रवार को मिली। बरियातू थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बरियातू थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक अनुसंधान में इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि राजेश को किसने और क्यों गोली मारी है। यह भी बात सामने नहीं आ पाई है कि राजेश की किसी से दुश्मनी थी। जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button