स्थानीय समाचार
परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अलबर्ट एक्का की जयंती पर जिले के अधिकारियों ने दी उन्हे विनम्र श्रद्धांजलि


गुमला: परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अलबर्ट एक्का की जयंती पर जिले के विभिन्न स्थानों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम परिसर में स्थित अलबर्ट एक्का के प्रतिमा पर उप विकास आयुक्त हेमंत सती सहित जिले के अधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

अधिकारियों ने अलबर्ट एक्का के जयंती पर उन्हें याद किया। बारी बारी से सभी अधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस दौरान अपर समाहर्ता , एसडीओ सदर, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी सह जिला जन संपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला श्रम अधीक्षक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।
![]()




