अर्चना मित्तल बनीं मालदा रेल मंडल की नई DRM, मनीष कुमार गुप्ता की लेंगी जगह
रेलवे बोर्ड ने 27 नवंबर को जारी किया नियुक्ति आदेश, नीति आयोग से पूर्व रेलवे के मालदा मंडल में हुई तैनाती; कार्यभार संभालने की तारीख का इंतजार
रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,
साहिबगंज। पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल में नेतृत्व परिवर्तन का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे बोर्ड ने अर्चना मित्तल को मालदा मंडल का नया मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) नियुक्त किया है। वह वर्तमान डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता का स्थान लेंगी। रेलवे बोर्ड की ओर से 27 नवंबर को जारी नियुक्ति आदेश के बाद उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर आधिकारिक प्रक्रिया आगे बढ़ गई है।
नीति आयोग से मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अर्चना मित्तल वर्तमान में नीति आयोग में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थीं। अब उन्हें पूर्व रेलवे के महत्वपूर्ण मालदा मंडल की प्रशासनिक कमान सौंपी गयी है। उनकी नियुक्ति को मंडल के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
कब संभालेंगी जिम्मेदारी,आधिकारिक तारीख का इंतजार
अर्चना मित्तल के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि को लेकर फिलहाल रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। पदभार हस्तांतरण की प्रक्रिया और योगदान की प्रभावी तिथि बाद में स्पष्ट होगी। ऐसे में अब सबकी निगाहें उनके मालदा मंडल पहुंचने और नई जिम्मेदारी संभालने की तारीख पर टिकी हैं।
![]()