गुमलाझारखंडस्थानीय समाचार
परमवीर अल्बर्ट एक्का के जयंती पर माले व जेएनडी का संकल्प कार्यक्रम 27 को गुमला में होगी।


भाकपा (माले) रेड स्टार व झारखंड नवनिर्माण दल का संकल्प कार्यक्रम 27 दिसंबर 2023 को दिन के 12 बजे गुमला स्टेडियम स्थित लांस नायक परमवीर अल्बर्ट एक्का के मूर्ति के पास निर्धारित की गई है कार्यक्रम में पार्टी के सभी पदाधिकारी से सम्मिलित होने की अपील भी की गई है। परमवीर के जयंती के अवसर पर संकल्प कार्यक्रम के जरिए गुमला को रेल लाइन से जोड़ने व गुमला लोहरदगा के सीमांत पर अल्युमिनियम कारखाना का निर्माण के लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकार को मांग-पत्र भी 27 दिसंबर को भेजी जाएगी। इसके अलावे गुमला जिला में 2024 में होनेवाली प्रमुख कार्यक्रमों की भी घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम में पार्टी के प्रमंडल प्रभारी सह झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह मुख्य रूप से भाग लेंगे।
![]()




