लातेहार
Trending

लातेहार में बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

Views: 2
0 0
Read Time:3 Minute, 31 Second
लातेहार। बाल, कम उम्र एवं जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लातेहार प्रखंड कार्यालय के सभागार में बाल विवाह मुक्त लातेहार अभियान के तहत शपथ ग्रहण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला प्रशासन के जिला समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित हुआ।
इसका मुख्य उद्देश्य समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करना और बाल विवाह मुक्त झारखंड के संकल्प को साकार करना है।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं लाभार्थियों ने बाल विवाह के खिलाफ एकजुट होकर शपथ ली। जिला प्रशासन की ओर से आम लोगों से अपील की गई कि बाल विवाह को ना कहें और बच्चों के खुशहाल भविष्य को प्राथमिकता दें।

लातेहार में बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी ने कहा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर भी गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने लोगों से अपने गांव और पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी ऐसे वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चाहिए, जहां बाल विवाह कराया जा रहा हो।

प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी ने बाल विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधानों और इसमें दोषी पाए जाने पर मिलने वाली सजा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं वैदिक सोसाइटी की ओर से बाल विवाह से पीड़ित एक व्यक्ति को कार्यक्रम में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने बच्चियों एवं किशोरियों के हित में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं का लाभ जरूरतमंद बच्चियों तक पहुंचाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

लातेहार में बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, वैदिक सोसाइटी के सचिव, बाल कल्याण समिति (CWC) के सदस्य, जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मी, महिला पर्यवेक्षिकाएं, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं तथा विभिन्न प्रखंडों से आए पीड़ित एवं किशोरियां उपस्थित थीं।

Loading

लातेहार में बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button