पाकुड़
Trending

हिरणपुर में जल्द खुलेगा महिला कॉलेज,मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को दी मंजूरी : विधायक हेमलाल मुर्मू

pakud news

Views: 27
0 0
Read Time:4 Minute, 6 Second

रिपोर्ट : केशव तिवारी | पाकुड़ संवाददाता।

पाकुड़। हिरणपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों की छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा की राह आसान होने जा रही है। हिरणपुर में जल्द ही महिला कॉलेज की स्थापना होगी। मुख्यमंत्री ने कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। विधायक हेमलाल मुर्मू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हिरणपुर प्रखंड के पुराने कार्यालय भवन को ध्वस्त कर उसी स्थान पर महिला कॉलेज का नया भवन बनाया जाएगा। कॉलेज खुलने से क्षेत्र की छात्राओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और उन्हें पढ़ाई के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

विधायक ने बताया कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। करियोडीह स्थित डिग्री कॉलेज में फर्नीचर उपलब्ध कराने का काम शुरू हो गया है। फर्नीचर की आपूर्ति पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय से शिक्षकों की मांग की जाएगी, ताकि कॉलेज में नियमित रूप से पढ़ाई शुरू कराई जा सके।

सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

पाकुड़-लिट्टीपाड़ा सड़क निर्माण में हो रही देरी पर विधायक ने नाराजगी जताई है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालक अभियंता को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस पर अभियंता ने अगले दिन से निर्माण कार्य की गति बढ़ाने और सड़क को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।

तीन प्रखंडों में दर्जनों नए नलकूप स्वीकृत

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट दूर करने के लिए लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर और अमड़ापाड़ा प्रखंडों में दर्जनों नए गहरे नलकूपों की स्वीकृति दिलाई गई है। इसके अलावा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को विभिन्न गांवों में चापाकल लगाने का निर्देश दिया गया है। इससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

हिरणपुर में जल्द खुलेगा महिला कॉलेज,मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को दी मंजूरी : विधायक हेमलाल मुर्मू

अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने की मांग

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव से बातचीत कर अस्पतालों में चिकित्सकों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति एवं पदस्थापन की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की उपलब्धता जरूरी है।

विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों और सचिवों के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button