झारखंड समाचारब्रेकिंग न्यूज़स्थानीय समाचार
Trending

साहिबगंज में 15 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, कटिहार से एक आरोपित गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को मिली सफलता, थाना प्रभारी शशि सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

Views: 25
0 0
Read Time:2 Minute, 34 Second

साहिबगंज।जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के मजहर टोला स्थित इकरा कॉलोनी में डीसीपीयू कार्यालय के अकाउंटेंट के घर हुई करीब 15 लाख रुपये के जेवरात चोरी की घटना में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. थाना प्रभारी शशि सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कटिहार में छापेमारी कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. लाखों की चोरी के इस मामले में गिरफ्तारी को पुलिस की अहम सफलता माना जा रहा है.

13 अगस्त को घर से गायब हुए थे लाखों के जेवरात

बीते 13 अगस्त को इकरा कॉलोनी स्थित अकाउंटेंट के घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने करीब 15 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था. चोरी की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया था. घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में लाल टीशर्ट पहने एक संदिग्ध व्यक्ति घर से निकलता दिखाई दिया था. इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने जांच की दिशा तय करते हुए तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण शुरू किया.

साहिबगंज में 15 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, कटिहार से एक आरोपित गिरफ्तार

तकनीकी जांच के बाद कटिहार में छापेमारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी शशि सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गयी थी. टीम लगातार तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाने में जुटी थी. इसी क्रम में सोमवार को कटिहार में छापेमारी कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया.

इस कार्रवाई में पुलिस पदाधिकारी बमबम यादव, मृत्युंजय कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे. गिरफ्तारी के बाद चोरी कांड की जांच को नई दिशा मिली है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button