पाकुड़
Trending

पाकुड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की जयंती पर किया माल्यार्पण,लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प

बैंक कॉलोनी स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, वक्ताओं ने देशी रियासतों के एकीकरण में उनके योगदान को किया याद

Views: 24
0 0
Read Time:3 Minute, 0 Second

पाकुड़ संवाददाता। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पाकुड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बैंक कॉलोनी स्थित सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद किया। इस दौरान देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष सोहन मंडल ने किया। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री रूपेश कुमार भगत ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराकर उन्होंने अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत इच्छाशक्ति ने देश की एकता को मजबूती प्रदान की। उनका योगदान भारतीय इतिहास में सदैव याद किया जाएगा।

पाकुड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की जयंती पर किया माल्यार्पण,लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह अवसर जाति, धर्म और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर देश की एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

रियासतों के एकीकरण में निभाई ऐतिहासिक भूमिका

सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद उन्होंने स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली। देशी रियासतों के एकीकरण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के कारण उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। उनका जीवन आज भी राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुग्राहित प्रसाद साह, अमृत पांडेय, नगर महामंत्री मनीष राज चौबे, कुंदन गोस्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज साह और धर्मेंद्र त्रिवेदी समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button