पाकुड़
Trending

टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

संभावित मरीजों की पहचान,सैंपल कलेक्शन और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर दिया गया जोर

Views: 34
0 0
Read Time:2 Minute, 34 Second

महेशपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के सभागार में बुधवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सौ दिवसीय अभियान एवं नियमित टीकाकरण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार किस्कू ने की। प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), एएनएम एवं एमपीडब्ल्यू शामिल हुए।

प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार किस्कू ने स्वास्थ्यकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने टीबी की पहचान और जांच से संबंधित गतिविधियों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने पर जोर दिया।

टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

पीरामल स्वास्थ्य के बीपीएम कृष्णा कुमार पोद्दार ने स्वास्थ्यकर्मियों से प्रखंड के सभी गांवों में टीबी एमजेए के तहत आयोजित होने वाले स्वास्थ्य जांच शिविरों में सहयोग करने की अपील की। वहीं एसटीएस जगरनाथ कुमार ने टीबी के संभावित मरीजों की पहचान, समय पर सैंपल कलेक्शन तथा कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के बाद टीपीटी शुरू करने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को एसटीएस एवं पीरामल टीम के सहयोग से टीबी मुक्त भारत ऐप डाउनलोड भी कराया गया। ऐप के माध्यम से अभियान से संबंधित गतिविधियों की जानकारी एवं आवश्यक प्रक्रिया को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को जानकारी दी गई।

मौके पर बीपीएम शैलेश कुमार, बीटीटी, प्रखंड के सभी सीएचओ, एएनएम एवं एमपीडब्ल्यू के अलावा पीरामल स्वास्थ्य की टीम मौजूद रही।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button