पाकुड़
Trending

सिविल सर्जन ने हिरणपुर सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

ओपीडी, दंत चिकित्सा विभाग और प्रसव कक्ष की व्यवस्था परखी, मरीजों को बेहतर इलाज देने और साफ-सफाई बनाए रखने का दिया निर्देश

Views: 31
0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second

पाकुड़ संवाददाता। हिरणपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए शनिवार को पाकुड़ के सिविल सर्जन डॉ. पीके संथालिया ने हिरणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य कर्मियों में हलचल देखी गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लेकर चिकित्सा व्यवस्था, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की।

सिविल सर्जन ने सामान्य बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी), दंत चिकित्सा विभाग और प्रसव कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही चिकित्सा सुविधाओं, उपचार व्यवस्था और अस्पताल की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल परिसर में स्वच्छता की स्थिति का भी जायजा लिया।

सिविल सर्जन ने हिरणपुर सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने चिकित्सा पदाधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि अस्पताल पहुंचने वाले किसी भी मरीज को इलाज के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक मरीज को समय पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।

सिविल सर्जन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं सीधे आम लोगों से जुड़ी हैं, इसलिए मरीजों के उपचार में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्वास्थ्य कर्मी पूरी तत्परता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अस्पताल की व्यवस्था में निरंतर सुधार लाने पर जोर दिया।

 

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button