पाकुड़
Trending
बेहड़ा मोड़ पर बालू लदा 18 चक्का ट्रेलर पलटा, दो चालक फंसे
बालू लदा 18 चक्का ट्रेलर पलटा
Views: 11
Read Time:1 Minute, 47 Second
कोटालपोखर संवाददाता। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य सड़क स्थित बेहड़ा मोड़ के पास रविवार को बालू लदा 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रेलर चालक मो. नफीस आलम वाहन के अंदर दब गया, जबकि दूसरा चालक शाह फहाद भी वाहन में फंस गया। हादसे में मो. नफीस आलम गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, 18 चक्का ट्रेलर (बीआर 10 जीडी 0952) पर जमुई से बालू लादकर राजमहल ले जाया जा रहा था। बेहड़ा मोड़ के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके बाद ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना के एएसआई ललन रजवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों चालकों को दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से बाहर निकाला।
दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, राजमहल भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर सकरीगली का है।
![]()





