पाकुड़
Trending

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में साहिबगंज से बड़ी भागीदारी की तैयारी

कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान

Views: 30
0 0
Read Time:6 Minute, 30 Second

साहिबगंज। अनिकेत कुमार सोनू। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाले कांग्रेस के ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर साहिबगंज जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जिले से अधिक से अधिक कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। इसके बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने लोकतंत्र, मताधिकार और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर अपना पक्ष रखा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ओर से साहिबगंज पहुंचे मध्य प्रदेश के मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर, राजमहल लोकसभा प्रभारी मंजूर अंसारी और जिला प्रभारी डॉ. मुन्ना संजय का जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान के नेतृत्व में स्वागत किया गया। नेताओं को गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

दिल्ली कार्यक्रम की सफलता के लिए बनाई रणनीति

बैठक में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले अभियान की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। नेताओं ने प्रखंड एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में साहिबगंज से बड़ी भागीदारी की तैयारी

मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट और उसका मताधिकार सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब मताधिकार की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर सवाल उठते हैं, तो कांग्रेस जनता की आवाज उठाने का काम करती है। उन्होंने 1 नवंबर के कार्यक्रम को लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के संकल्प को मजबूत करने का अवसर बताते हुए साहिबगंज से बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों के दिल्ली पहुंचने की अपील की।

राजमहल लोकसभा प्रभारी मंजूर अंसारी ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता पर निर्भर करती है। उन्होंने बताया कि दिल्ली कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए साहिबगंज जिले में तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा पर जोर

जिला प्रभारी डॉ. मुन्ना संजय ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए मतदाताओं और उनके मताधिकार की सुरक्षा आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा कि साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी दिल्ली कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी है। जिले के विभिन्न प्रखंडों और मंडलों से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन स्तर पर संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेताओं ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अभियान के उद्देश्य और मतदाता सूची से संबंधित मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा।

सामाजिक कार्यकर्ता ने कांग्रेस की सदस्यता ली

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता नरेश रजक ने कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक दिनेश गुर्जर ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता करीम अंसारी, प्रदेश सचिव संजीत सिंह, बासुकीनाथ यादव, मो. कलीमुद्दीन, अनिल पांडेय, सरफराज आलम, मो. सलाहउद्दीन, नूरजहां बीबी, अली कुरेशी, रिजवान अंसारी, सतीश पासवान, बिमलदेव भगत, ताबिश इकबाल, मृत्युंजय यादव, परवेज आलम, प्रेम बबलू सोरेन, मोफिज आलम, उमेश तिवारी, लोबिन टुडू, अब्दुल कादिर, नौशाद अंसारी, शशिधर यादव, सादिक अंसारी, रविशंकर मंडल, सबदुल अंसारी, जाहिद खान, देवराज सिंह, अली राजा, गिरधारी यादव, दिनेश रजक, अलाउद्दीन शेख, शमसुल जमान, नौशाद आलम, जामुन दास, निजामुद्दीन, सुनील गुप्ता, मो. मेराज, ललन कुमार राय, मो. जाकिर, अरविंद कुमार यादव, सुभाष कुमार, पूजा देवी, आशा देवी, पूनम देवी और बबीता देवी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button