झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

बोरियो थाने की कमान ओम प्रकाश के हाथ,अपराधियों पर नकेल और जनविश्वास बढ़ाने की चुनौती

पदभार संभालते ही कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर, बोले- जनता के सहयोग से मजबूत होगी पुलिसिंग

Views: 29
0 0
Read Time:2 Minute, 11 Second

अनिकेत कुमार सोनू,
बोरियो:- बोरियो में अब कानून-व्यवस्था की कमान नवनियुक्त थाना प्रभारी ओम प्रकाश के हाथों में होगी। मंगलवार को उन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण कर पुलिसिंग की जिम्मेदारी संभाल ली। पूर्व थाना प्रभारी रोहित कुमार के स्थानांतरण के बाद ओम प्रकाश को बोरियो थाने की कमान सौंपी गयी है।

अपराध नियंत्रण से लेकर जनसमस्याओं के समाधान तक रहेगी प्राथमिकता

पदभार संभालने के बाद थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने और आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने को प्राथमिकता बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का दायित्व केवल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को सुनना और उन्हें न्यायोचित समाधान की दिशा में मदद देना भी है।

बोरियो थाने की कमान ओम प्रकाश के हाथ,अपराधियों पर नकेल और जनविश्वास बढ़ाने की चुनौती

उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय को प्रभावी पुलिसिंग की अहम कड़ी बताते हुए कहा कि आम लोगों के सहयोग से ही अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है। थाना स्तर पर लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान के लिए जरूरी पहल करने का भी भरोसा दिलाया।

अब नये थाना प्रभारी के सामने अपराध नियंत्रण के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने और पुलिस के प्रति आम लोगों का विश्वास मजबूत करने की चुनौती होगी। उनकी कार्यशैली और पहल पर क्षेत्र के लोगों की नजर रहेगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button