स्थानीय समाचार

जमुआ गांव के बिजली उपभोक्ताओं में आक्रोश, बार-बार बाधित आपूर्ति से लोग परेशान

Views: 40
0 0
Read Time:2 Minute, 5 Second
जमुआ गांव के बिजली उपभोक्ताओं में आक्रोश, बार-बार बाधित आपूर्ति से लोग परेशान

कुटुम्बा/महराजगंज:- कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत महराजगंज पंचायत के जमुआ गांव में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जमुआ फिटर से जुड़े उपभोक्ताओं को लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। हल्की हवा, बारिश या आंधी आते ही घंटों बिजली गुल हो जाती है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के अधिकांश फिटर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल हो जाती है, लेकिन जमुआ गांव में कब बिजली आएगी इसकी कोई निश्चित जानकारी नहीं मिलती। लोगों ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण वर्षों से समस्या जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि कई जगहों पर बिजली पोल और तार सड़क किनारे दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। पोल झुक जाना, तार टूटना और मरम्मत में देरी आम बात हो गई है। इसके बावजूद विभाग द्वारा स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।

कुछ ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर मनमाने तरीके से कार्रवाई करने और बिजली चोरी के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान करने का भी आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि विभाग को पहले खराब व्यवस्था सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।

ग्रामीणों ने मांग की है कि जमुआ फिटर की समस्या का जल्द समाधान किया जाए तथा जरूरत पड़ने पर क्षेत्र को हरदता फिटर से जोड़ा जाए, ताकि उपभोक्ताओं को नियमित बिजली आपूर्ति मिल सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button