झारखंड समाचारजमशेदपुर
Trending

जमशेदपुर में ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

उपायुक्त राजीव रंजन ने सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन उपकरणों और त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

Views: 6
0 0
Read Time:2 Minute, 55 Second

जमशेदपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने मंगलवार को जमशेदपुर सदर प्रखंड के किताडीह स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीनों के सुरक्षित भंडारण, रख-रखाव तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था की जांच

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयर हाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का जायजा लिया। उन्होंने मशीनों के सुरक्षित भंडारण और वेयर हाउस की निगरानी से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।

जमशेदपुर में ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

उपायुक्त ने वेयर हाउस में संधारित विभिन्न अभिलेखों और लॉग बुक का अवलोकन करते हुए सभी रिकॉर्ड को नियमित रूप से अद्यतन रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े दस्तावेजों के उचित संधारण पर भी जोर दिया।

सुरक्षा में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए। भारत निर्वाचन आयोग के सभी निर्धारित मानकों और प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी प्रणाली और अन्य आवश्यक उपकरणों का नियमित अंतराल पर निरीक्षण एवं परीक्षण करते रहने को कहा, ताकि किसी भी संभावित कमी का समय रहते निराकरण किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button