पाकुड़झारखंड समाचार

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, मुहर्रम की तैयारी और अपराध नियंत्रण पर जोर

Views: 58
0 0
Read Time:3 Minute, 8 Second

पाकुड़ संवाददाता।पुलिस अधीक्षक पाकुड़ की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी, थाना एवं ओपी प्रभारी तथा शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने आगामी मुहर्रम पर्व 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को शांति समिति की बैठक आयोजित करने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, संवेदनशील स्थलों की पहचान कर नियमित पेट्रोलिंग करने, जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन कराने तथा सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर देते हुए विशेष रूप से POCSO एक्ट, आईटी एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित वारंटों और कुर्की की कार्रवाई शीघ्र पूरी करने को कहा गया।

बैठक में मई माह के अपराध आंकड़ों की समीक्षा की गई। बताया गया कि मई में कुल 109 मामले दर्ज हुए जबकि 111 मामलों का निष्पादन किया गया। लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, मुहर्रम की तैयारी और अपराध नियंत्रण पर जोर

सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नियमित वाहन जांच अभियान चलाने, हेलमेट, सीट बेल्ट, पंजीकरण एवं बीमा जांच करने तथा ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमित गश्ती, अपराधियों की निगरानी, शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार तथा सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, मानव तस्करी, नशामुक्ति, महिला उत्पीड़न और बाल विवाह जैसे विषयों पर जनजागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट एवं अन्य आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर भी बल दिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button