झारखंड समाचारट्रेंड्सलातेहारस्थानीय समाचार
Trending

लातेहार:बरवाडीह और बालूमाथ में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

दुर्गा पूजा को लेकर बरवाडीह और बालूमाथ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

Views: 8
0 0
Read Time:1 Minute, 44 Second

लातेहार/बालूमाथ संवाददाता। आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को बरवाडीह और बालूमाथ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न पूजा पंडाल समितियों के अध्यक्ष व सचिव शामिल हुए।

लातेहार:बरवाडीह और बालूमाथ में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

बैठक के दौरान सभी पूजा समितियों से उनके पूजा कार्यक्रमों की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने समितियों को सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

अधिकारियों ने पूजा समितियों से आपसी समन्वय बनाए रखने और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में त्योहार के दौरान शांति, सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

लातेहार:बरवाडीह और बालूमाथ में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button