गुमलाघाघराझारखंडस्थानीय समाचार

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन कुहीपाठ पंचायत में किया गया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन कुहीपाठ पंचायत में किया गया।

प्रेम कुमार साहू घाघरा की रिपोर्ट,

गुमला घाघरा:- प्रखंड के कोहीपाठ पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन प्रशासन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने एवं इन योजनाओं का लाभ संभावित लाभुकों को देने के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत समिति द्वारा स्वागत गान माध्यम से किया गया। इस अवसर पर आईटीडीए के निदेशक इंदु गुप्ता बीडीओ दिनेश कुमार ,मुखिया फगुआ उराव द्वारा ग्रामीणों के साथ विकसित भारत निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प लिया गया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन कुहीपाठ पंचायत में किया गया।

साथ ही कोहीपाठ पंचायत के मुखिया फगुवा उरांव को आईटीडीए के निदेशक इंदु गुप्ता बीडीओ दिनेश कुमार , द्वारा पंचायत के विकास के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह, उज्ज्वला योजना ,प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा , प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना , अटल पेंशन योजना, आयुष्मान योजना की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं संबंधित पंपलेट एवं कैलेंडर का वितरण किया गया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन कुहीपाठ पंचायत में किया गया।

मौके पर आईटीडीए के निदेशक इंदु गुप्ता बीडीओ दिनेश कुमार बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर राजलक्ष्मी लकड़ा आयुष्मान भारत के रमेश लोहरा कृषि के शुभम मिंज सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कोही पाठ पंचायत के ग्रामीण काफी संख्या में उपस्थित थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button