साहिबगंज में कांग्रेस का विरोध मार्च, निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
Pakud News

कोटालपोखर / साहिबगंज (झारखंड)
कोटालपोखर संवाददाता।
साहिबगंज जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा आज निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), मतदाता सूची में बदलाव तथा आयोग की आईटी प्रणाली एवं डेटा प्रबंधन को लेकर विरोध मार्च निकाला गया।
जिले के विभिन्न प्रखंडों से कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुए। लगभग 11:30 बजे सभी कार्यकर्ता गांधी चौक पहुंचे, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विरोध मार्च की शुरुआत की गई।

विभिन्न मार्गों से निकला मार्च
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान के नेतृत्व में यह मार्च गांधी चौक से शुरू होकर पटेल चौक, ग्रीन होटल, कॉलेज रोड, पूर्वी रेलवे फाटक एवं सुभाष चौक होते हुए समाहरणालय पहुंचा।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मतदाता अधिकार, पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया और संस्थागत जवाबदेही की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
समाहरणालय के बाहर प्रदर्शन
समाहरणालय पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले जलाकर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष का बयान
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा कि लोकतंत्र में हर मतदाता के वोट का महत्व है। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार का बदलाव पारदर्शी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि SIR, मतदाता सूची परिवर्तन तथा निर्वाचन आयोग की IT प्रणाली और डेटा प्रबंधन की स्वतंत्र व निष्पक्ष समीक्षा आवश्यक है, ताकि जनता का चुनावी प्रक्रिया पर विश्वास और मजबूत हो सके।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल
विरोध मार्च में अनुकूल चन्द्र मिश्रा, बासुकीनाथ यादव, मोहम्मद कलीमुद्दीन, अशोक कुमार दास, सरफराज़ आलम, एस्थर मरांडी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष तनवीर राजा, NSUI जिला अध्यक्ष थॉमस रॉबर्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.
![]()




