गुमलाघाघराझारखंड समाचारस्थानीय समाचार
Trending

हिंडालको-प्रशासन वार्ता विफल,बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन 13वें दिन भी ठप —आंदोलन जारी

Gumla news

Views: 16
0 0
Read Time:3 Minute, 21 Second

घाघरा (संवाददाता)। हिंडालको और प्रशासन के खिलाफ चल रहा आंदोलन 13वें दिन भी जारी रहा। झमाझम बारिश के बावजूद आंदोलनकारी आंदोलन स्थल पर डटे रहे और बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन पूरी तरह बंद रखा गया। ट्रकों की आवाजाही रुकने के बाद ट्रक ओनर एसोसिएशन शनिवार सुबह घाघरा थाना पहुंचा और वाहनों को छोड़वाने की मांग की।

हिंडालको-प्रशासन वार्ता विफल,बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन 13वें दिन भी ठप —आंदोलन जारी

इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर पहल करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव, अंचलाधिकारी सुशील कुमार और थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने आंदोलनकारियों से संपर्क कर वार्ता के लिए प्रखंड कार्यालय बुलाया। आंदोलनकारी प्रतिनिधिमंडल के 10 सदस्य वार्ता में शामिल हुए, जहां घंटों चर्चा चली, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी।

वार्ता के दौरान हिंडालको प्रबंधन की ओर से बताया गया कि अत्यधिक खराब सड़कों के कुछ हिस्सों में 100 मीटर तक पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जबकि पूरे मार्ग का एक साथ निर्माण बजट के अनुसार संभव नहीं है। वहीं आंदोलनकारी पूरे मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग पर अड़े रहे, जिसके कारण वार्ता विफल हो गई।

हिंडालको-प्रशासन वार्ता विफल,बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन 13वें दिन भी ठप —आंदोलन जारी

वार्ता विफल होने के बाद आंदोलनकारी पुनः आंदोलन स्थल लौट गए और आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन पूरी तरह से बंद है, हालांकि अन्य वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चल रही है। आंदोलन में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी देखी जा रही है।

अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि एंबुलेंस और स्कूल बस जैसी कई मांगों पर सहमति बन चुकी है और पहले भी इस पर निर्णय हुआ था। सड़क निर्माण को लेकर हिंडालको केवल मरम्मत और बजट के अनुसार काम करने की बात कह रहा है, जबकि विभागीय स्तर पर डीपीआर भेजा जा चुका है और राज्य सरकार को पत्राचार किया गया है। प्रशासन जल्द प्रक्रिया पूरी कराने के प्रयास में है।

वहीं आंदोलनकारी सूरज नायक ने कहा कि कंपनी और प्रशासन सड़क निर्माण को लेकर गंभीर नहीं हैं। उनका आरोप है कि केवल 100-100 मीटर पीसीसी निर्माण की बात की जा रही है, जबकि पूरी सड़क जर्जर हालत में है। साथ ही उन्होंने मजदूरों को काम से हटाए जाने और पुनः बहाली की मांग भी उठाई।

Loading

हिंडालको-प्रशासन वार्ता विफल,बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन 13वें दिन भी ठप —आंदोलन जारी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button