अपराधपाकुड़
Trending

अंधविश्वास में ग्राम प्रधान की हत्या, पाकुड़ पुलिस ने 8 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

Pakud News

Views: 6
0 0
Read Time:3 Minute, 37 Second

पाकुड़ संवाददाता

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में अंधविश्वास के चलते 61 वर्षीय ग्राम प्रधान छोटा बामना पहाड़िया की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज आठ घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

अंधविश्वास में ग्राम प्रधान की हत्या, पाकुड़ पुलिस ने 8 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

घर में सोते समय दिया वारदात को अंजाम

घटना रविवार देर रात की है। ग्राम प्रधान छोटा बामना पहाड़िया अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान गांव का ही 23 वर्षीय युवक धर्मा पहाड़िया चुपचाप घर में घुसा और सोते समय ही उन पर टांगी से हमला कर गला काट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

अगली सुबह मृतक की पत्नी चांदी पहाड़िन ने पति का खून से लथपथ शव देखा तो उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत अमड़ापाड़ा थाना पुलिस को सूचना दी।

अंधविश्वास और प्रतिशोध बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे अंधविश्वास और टोना-टोटका का शक प्रमुख कारण था। आरोपी धर्मा पहाड़िया के पिता देवा पहाड़िया की मृत्यु करीब 10 दिन पहले हुई थी। इसके बाद आरोपी को यह भ्रम हो गया कि ग्राम प्रधान ने ही किसी टोना-टोटका के जरिए उसके पिता की मृत्यु करवाई है। इसी संदेह में उसने हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, SIT ने सुलझाई गुत्थी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम में तकनीकी विशेषज्ञ, फिंगरप्रिंट यूनिट और डॉग स्क्वायड को भी शामिल किया गया।

पुलिस ने घटनास्थल की गहन जांच, तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महज 8 घंटे के भीतर आरोपी धर्मा पहाड़िया (23) को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद, आरोपी ने कबूला जुर्म

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खून से सनी टांगी और घटना के समय पहना गया गमछा भी बरामद कर लिया है।

पुलिस ने मृतक की पत्नी चांदी पहाड़िन के बयान के आधार पर अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या-72/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है।

Loading

अंधविश्वास में ग्राम प्रधान की हत्या, पाकुड़ पुलिस ने 8 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button