लातेहार में उपायुक्त संदीप कुमार ने कृषि कार्यालय का किया निरीक्षण, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्य निष्पादन के दिए निर्देश
Latehar News

लातेहार।bउपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार ने शुक्रवार को जिला कृषि कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यों, अभिलेखों एवं योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बायोमेट्रिक उपस्थिति पंजी, आगत-निर्गत पंजी, कैश बुक सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का गहन अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, लाभुकों को मिल रहे लाभ तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली।

उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अभिलेखों का संधारण अद्यतन एवं व्यवस्थित तरीके से किया जाए, ताकि किसी भी स्तर पर पारदर्शिता में कमी न रहे। उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से होना चाहिए, जिससे पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर पहुंच सके।
उन्होंने यह भी कहा कि कार्यालयीय कार्यों में अनुशासन, जवाबदेही और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
निरीक्षण के दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थिति थे.
![]()



