चतराझारखंडस्थानीय समाचार

सांप पकड़ने गए युवक को सांप ने डसा,सांप को बोतल में डालकर पहुंचा अस्पताल

सांप पकड़ने गए युवक को सांप ने डसा,सांप को बोतल में डालकर पहुंचा अस्पताल

चतरा:- जिले में एक सनकी युवक के द्वारा सांप को पकड़ना महंगा पड़ गया है। प्रेम नाम का युवक जब सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा था तो सांप ने उसे डंस लिया। जिससे उसकी स्थिति खराब हो गई।

बावजूद इसके प्रेम ने हिम्मत नहीं हारी और सांप को पकड़कर बोतल में बंद कर दिया और इलाज के लिए परिजनों के साथ चतरा सदर अस्पताल पहुंच गया। जहां उसे भर्ती किया गया है।

सर्प दंश में घायल प्रेम गंझू ने बताया कि वह सब्जी बेचने के लिए चतरा गया था। घर वापस लौटने के दौरान तेतरिया गांव के पास टमाटर की खेत में उसे एक सांप दिखाई दिया। जिसे पकड़ने के लिए वह चल पड़ा।

प्रेम ने बताया कि सांप पकड़ने के दौरान उसकी उंगली सांप में टच हुआ, जिसके बाद सांप ने पलटकर उंगली पर ही डंस लिया है।जिसके बाद वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा।सदर अस्पताल में प्रेम की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

उसका इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ कुंदन कुमार ने बताया कि उसकी स्थिति गंभीर है, लेकिन इलाज जारी है।डॉक्टर ने कहा कि अभी कुछ कहना सही नहीं होगा, ठीक होने में 24 घंटे का समय लगेगा, उसके बाद ही कुछ बता पाएंगे।

युवक इलाज के लिए जब सदर अस्पताल आ रहा था तो उसने सांप को एक बोतल में बंद कर दिया और अपने साथ में ले आया.

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button