स्थानीय समाचार

28 किलोमीटर मैराथन दौड़ का विकास भारती के सचिव अशोक भगत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

28 किलोमीटर मैराथन दौड़ का विकास भारती के सचिव अशोक भगत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

इस क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देना प्रतिभागियों को सुविधा पहुंचाना मेरा लक्ष्य:भाजपा नेता अशोक उरांव

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,

गुमला/घाघरा:-मिडिल स्कूल में गांधी जयंती के अवसर पर विकास भारती बिशुनपुर द्वारा आयोजित घाघरा मिडिल स्कूल से चिंगरी 28 किलोमीटर विकास मैराथन दौड़ का उद्घाटन मुख्य अतिथि पद्मा अशोक भगत ने बापू के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।

मौके पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुवे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मा अशोक भगत ने कहा कि आजादी के बाद गांधी जी ने जो सपने देखे थे उन्हें पूरा करने का काम युवाओं के ही कंधों पर है। गांधी जी के बताए गए मार्ग पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

28 किलोमीटर मैराथन दौड़ का विकास भारती के सचिव अशोक भगत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

वहीं भाजपा नेता अशोक उरांव ने कहा कि युवावों के सर्वांगीण विकास के लिए विकास भारती हमेशा से प्रयत्नशील रही है और इसी कड़ी में विकास भारती के सचिव पद्मा श्री अशोक भगत द्वारा विगत 40 वर्षों से अनवरत विकास मैराथन दौड़, साइकिल रेस सहित अन्य आयोजन कराए जाते है। विकास मैराथन कार्यक्रम  में अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जी हमेशा से सत्य और अहिंसा के पुजारी थे।

28 किलोमीटर मैराथन दौड़ का विकास भारती के सचिव अशोक भगत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उसी प्रकार प्रतिभागी धावक बगैर छल कपट के सत्य के राह पर दौड़ लगाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। धावक बालक बालिका प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा हरि झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया गया।

मौके पर अशोक भगत, घाघरा बीडीओ दिनेश कुमार, अंचल अधिकारी आशीष कुमार मंडल, विकास भारती बिशनपुर के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत बिशनपुर विधानसभा के  भाजपा के पूर्व प्रत्याशी अशोक उराँव घाघरा पंचायत के मुखिया योगेंद्र भगत, अनिल भगत, विपिन बिहारी सिंह, मुरली मनोहर सिंह, अनिल सिंह, भगवान राम, तेम्बू उराँव,  मनोज साहू,  संत जयसवाल इत्यादि सैकड़ों मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button