कोटालपोखर थाना कांड 42/2023: फरार अभियुक्त कुंदन कुमार झा के घर पुलिस ने न्यायालय आदेश पर चस्पा किया इश्तिहार
Pakud News

कोटालपोखर थाना कांड 42/2कोटालपोखर संवाददाता : साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना कांड संख्या 42/2023 में फरार चल रहे अभियुक्त कुंदन कुमार झा, पिता शालिग्राम झा, के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चस्पा किया है।
यह कार्रवाई कोटालपोखर थाना पुलिस टीम द्वारा की गई। सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहार के मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी पहुंची, जहां स्थानीय मुंगेर पुलिस के सहयोग से अभियुक्त के आवास पर इश्तिहार चिपकाया गया।
थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कई बार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन वह अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।
लगातार प्रयासों के बावजूद आरोपी के नहीं मिलने पर न्यायालय के आदेश के आलोक में उसके घर इश्तिहार चस्पा करने की कार्रवाई की गई है।
थाना प्रभारी ने आगे बताया कि इश्तिहार के माध्यम से आरोपी को न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपी स्वयं उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध विधि सम्मत आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान जारी है।
![]()




