
Views: 7
Read Time:1 Minute, 19 Second
कोटालपोखर संवाददाता।पतना दिग्घी-फरक्का मुख्य पथ पर अरविंद होटल के पास बाइक से गिरकर एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार बड़ा दिग्घी की चंद्रवती देवी (60) रोज की तरह बरहड़वा के एक व्यक्ति की बाइक से बरहड़वा काम पर जा रही थी। इसी क्रम में दिग्घी चौक अरविंद होटल के पास सड़क पर एक गढ्ढे में बाइक उछलने से वृद्ध महिला गिरकर घायल हो गई।

इधर, बाइक चालक ने घायल महिला को बरहड़वा सीएचसी पहुंचाया । वहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर, घायल महिला को चंद्रगोड़ा अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
चंद्रगोड़ा अस्पताल के डॉ ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है । पुलिस घटना की छानबीन में जुटी थी。
![]()




