ब्रेकिंग न्यूज़गोमियाझारखंड समाचार

कर्माटांड़ में भाजपा ओबीसी राष्ट्रीय सदस्य देवनारायण प्रजापति का भव्य स्वागत

तेनुघाट | संवाददाता

तेनुघाट क्षेत्र अंतर्गत कर्माटांड़ में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य एवं समाजसेवी देवनारायण प्रजापति के आगमन पर स्थानीय ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।

कर्माटांड़ में भाजपा ओबीसी राष्ट्रीय सदस्य देवनारायण प्रजापति का भव्य स्वागत

इस अवसर पर श्री प्रजापति ने कर्माटांड़ स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं विकास की कामना की। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाज में एकता, भाईचारा एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।

स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा साथी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने श्री प्रजापति के नेतृत्व एवं समाज के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

कर्माटांड़ में मिले स्नेह और सम्मान के लिए श्री प्रजापति ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव जनता की सेवा, समाज के उत्थान एवं क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और समाज की सेवा ही सर्वोच्च धर्म है।

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद, पप्पू प्रजापति, महावीर यादव, गोवर्धन रजवार, अनिल यादव, जलेश्वर रजवार, सहदेव रजवार, जमुना यादव, कृष्ण यादव, बबली यादव, मिथलेश यादव, रूपलाल यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button