ब्रेकिंग न्यूज़गढ़वा

“सशक्त युवा,नशा मुक्त समाज” नाटक का असर, ग्रामीणों ने मंच पर ही छोड़ा नशा

Views: 28
0 0
Read Time:2 Minute, 38 Second
"सशक्त युवा,नशा मुक्त समाज" नाटक का असर, ग्रामीणों ने मंच पर ही छोड़ा नशा

बरडीहा (गढ़वा) संवाददाता।
प्रखंड परिसर में आयोजित “सशक्त युवा, नशा मुक्त समाज” विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक ने ग्रामीणों पर गहरा प्रभाव छोड़ा। झारखंड राज्य युवा आयोग (पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग) के तत्वावधान में रांची से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत इस नाटक को देखने के लिए विभिन्न गांवों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

नाटक का मंचन इतना मर्मस्पर्शी रहा कि उपस्थित लोगों को भीतर तक झकझोर दिया। मंचन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रवीण कुमार सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नशा मुक्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा समाज और परिवार के लिए सबसे बड़ा दुश्मन है, जो धीरे-धीरे जीवन को बर्बाद कर देता है। एक सशक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं को इस बुरी आदत से दूर रहना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब नाटक और बीडीओ के संबोधन से प्रभावित होकर एक युवा और एक बुजुर्ग ग्रामीण आगे आए और अपनी खैनी की चुनौटी व अन्य नशीले पदार्थ मंच पर ही सौंप दिए। दोनों ने सबके सामने संकल्प लिया कि वे अब कभी नशा नहीं करेंगे। इस पहल का वहां मौजूद लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम के बाद बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों को औपचारिकता न मानकर पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करना चाहिए, ताकि समाज में वास्तविक बदलाव लाया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह कार्यक्रम न केवल जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि मौके पर ही सामाजिक बदलाव की एक सकारात्मक मिसाल भी पेश कर गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button