पंचकठिया बाज़ार में गणेश पूजा के साथ शुरू होगी सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा
Pakud news
बरहेट (साहिबगंज): प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंचकठिया बाज़ार में पिछले 16 वर्षों से आयोजित हो रहा गणेश महोत्सव इस वर्ष भी भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आयोजनकर्ता नव युवक क्लब, पंचकठिया बाज़ार द्वारा तैयारियां जोर-शोर से अंतिम चरण में हैं।
सोमवार से गणेश महोत्सव के साथ ही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा। क्लब के अध्यक्ष सुरेश साह ने बताया कि भगवान गणेश की प्रतिमा को इस बार आकर्षक एवं भव्य रूप में सजाया जाएगा। साथ ही कथा के लिए विशेष पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो सकेंगे।
कथा वाचन वृंदावन से पधार रहे कथा व्यास श्री संजय कृष्ण जी महाराज के श्रीमुख से होगा, जिसे लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
सोमवार की सुबह गणेश मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल होंगे।
इस आयोजन को सफल बनाने में क्लब के सचिव प्यारेकांत साह, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश साह सहित सदस्य—मुकेश, यशवंत, ओम, अरविंद, बिरजू, ललन, भवानी, सोनू, अंकित, बबलू, राकेश, बिहारी, कुंदन, अमन समेत अन्य सदस्य सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।
![]()




