स्थानीय समाचार

जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प,थाना ने आवेदन दर्ज

जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प,थाना ने आवेदन दर्ज

सतबरवा/पलामू :- सतबरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धावाडीह पंचायत के करमा में महिला गीता देवी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

गीता देवी,पति- सुनील चौधरी (पासी) के पत्नी ने बताया की गांव के ही कुछ लोग हैं हमारे घर के पास जमीन में जबरन कब्जा करने के लिए आए हुए थे। गीता देवी ने बताया कि जमीन मेरा है और मैं उसी जमीन में रोजी-रोटी चलाने के लिए एक छोटा सा झोपड़ी नुमा खजूर की पेड़ की डालियों से घर बनाकर दुकान चला रही थी और अपने परिवार का भरण पोषण करती हूं,लेकिन 10 जून 2025 को अर्जुन राम,दयानंद राम, अभिनंदन राम ,सुरेंद्र राम आकर के जलाने लगे जब मैंने उन्हें मना की तो उन्होंने कुल्हाड़ी और सामान दिखाए और गाली गलौज किया।

उसी क्रम में अपने मोबाइल से वीडियो बनाने गई तो उन सभी ने मिलकर मुझे बाल खींचकर जमीन में पटक दिया और मारपीट करने लगे ,उस वक्त घर पर मैं अकेली थी। गीता देवी ने थाना में आवेदन दिया है।

वही द्वितीय पक्ष अर्जुन राम से बात करने पर उन्होंने बताया कि खाता 43, प्लॉट108 में शारदा देवी,पति- अर्जुन राम के नाम से 14 डिसमिल जमीन लिया गया है जो मेरे नाम से रसीद कट रहा है। मैं उसी पर दावा करने गया था।

लेस्लीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन मिला है और दोनों पक्षों को बुलाया गया हैं ,लेकिन एक पक्ष उपस्थित नहीं हुआ है। थाना प्रभारी ने कहा कि जांच के बाद स्पष्ट न्यूज दी जाएगी।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button