छिपादोहर स्कूल में पुलिस का जनसंवाद, कुरीतियों और कानूनों को लेकर छात्रों को किया जागरूक
सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता

लातेहार। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शनिवार को छिपादोहर थाना द्वारा संत मरियम मध्य/उच्च विद्यालय, छिपादोहर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने डायन-बिसाही प्रथा, बाल विवाह, दहेज प्रथा और नशा सेवन जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्रों को इन कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया।

नए कानूनों और सुरक्षा उपायों की जानकारी
पुलिस टीम ने छात्रों को नए आपराधिक कानूनों, डायल 112 सेवा और सड़क सुरक्षा नियमों की भी जानकारी दी। आपात स्थिति में पुलिस सहायता कैसे प्राप्त करें, इस बारे में भी समझाया गया।
सर्पदंश में झाड़-फूंक से बचने की सलाह
कार्यक्रम के दौरान सर्पदंश (सांप काटने) की स्थिति में झाड़-फूंक पर निर्भर न रहने और तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की सलाह दी गई।

पुलिस ने छात्रों से अपील की कि वे इन जानकारियों को अपने परिवार और आसपास के लोगों तक भी पहुंचाएं, ताकि समाज में जागरूकता बढ़े और कुरीतियों को खत्म किया जा सके।
![]()




