स्थानीय समाचारलातेहार

लोगों की समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता-:उपायुक्त गरिमा सिंह…

जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र के नागरिकों की समस्या से अवगत हुईं उपायुक्त, निदान को लेकर दिए कई आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश…


लोगों की समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता-:उपायुक्त गरिमा सिंह…

लातेहार:-उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी गरिमा सिंह की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने क्रम वार तरीके से सभी की समस्याओं को सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

ज्ञात हो की आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से आबुआ आवास, जमीन विवाद, मुआवजा आदि संबंधित आवेदन आये। जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। जनता दरबार में विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने लोगो को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके अलावे जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं व योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान के अंतिम व्यक्ति को मिले इस पर विशेष ध्यान दें।इस दौरान प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग जितेंद्र कुमार गुप्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश उपस्थित थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button